14 अगस्त 2017 - 12:15
अमेरिका ने उत्तरी कोरिया पर हमले की धमकी

जोज़फ़ डैनफोर्ड ने उत्तर कोरिया को धमकी देते हुए कहा है कि हम अमेरिका तथा अपने सहयोगी देशों की रक्षा के लिए तैयार हैं

अबनाः संयुक्त सैन्य कमान अमेरिका के अध्यक्ष जोज़फ़ डैनफोर्ड ने उत्तर कोरिया को धमकी देते हुए कहा है कि हम अमेरिका तथा अपने सहयोगी देशों की रक्षा के लिए तैयार हैं । जनरल जोज़फ़ डैनफोर्ड ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से ५० मिनट तक चलने वाली मुलाक़ात में कहा कि अमेरिकी सेना देश तथा अपने सहयोगियों की रक्षा करने के लिए उत्तर कोरिया पर हमला करने में कोई हिचकिचाहट नही दिखायेगी । उन्होंने दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री के साथ साथ कई उच्च सैन्याधिकारियों से भी भेंट की । उन्होंने दक्षिण कोरिया में अपने समकक्ष से मिलकर कहा कि उत्तर कोरिया सिर्फ क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि विश्व जगत के लिए खतरा बन चुका है । जोज़फ़ दक्षिण कोरिया के बाद चीन और जापान की यात्रा पर जायेंगे जहाँ वह सैन्य अधिकारियों के साथ साथ अन्य विशिष्ट लोगों से भी भेंट करेंगे ।